सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोकडॉउन से प्रभावित नहीं होंगे खेती-किसानी से जुड़े काम : कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी

लोकडॉउन से प्रभावित नहीं होंगे खेती-किसानी से जुड़े काम : कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी
फसलों की कटाई में भी नहीं आएगी बाधा, दिशा-निर्देशों को लेकर कृषि मंत्रालय की बैठक में हुआ निर्णय

नई दिल्ली, 8 अप्रैल 2020 कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए गए राष्ट्रव्यापी सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान खेती-किसानी और इससे संबंधित सेवाओं में जुटे लोगों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए इन्हें छूट प्रदान कर दी गई है। इससे फसलों की कटाई में भी बाधा नहीं आएगी। लॉकडाउन लागू होने के बाद से केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी एवं परषोतम रुपाला किसानों से जुड़े मुद्दों पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। इसी को लेकर बुधवार को भी नरेन्द्र सिंह तोमर, कैलाश चौधरी और परषोतम रुपाला ने कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्य समीक्षा की। 
साथ ही कंट्रोल रूम बनाकर नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कृषि उपज व अन्य संबंधित वस्तुओं का परिवहन निर्बाध होना चाहिए एवं निर्यात योग्य कृषि उपज को बाहर भेजने में किसानों को असुविधा का सामना ना करना पड़े। बैठक के बाद केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि फसलों की कटाई में किसानों को दिक्कत आ सकती है, इसको देखते हुए खेतों में तैयार अनाज को मंडियों तक पहुंचाने में किसानों की सहूलियत को लेकर चर्चा हुई। इस संबंध में किसानों के साथ ही उनके कुछ संगठनों की मांग पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार किसानों एवं संबंधित लोगों के हित में व्यवहारिक निर्णय लिया गया है।

बैठक में कृषि मंत्रालय की ओर से लिए गए प्रमुख निर्णय:

1.कृषि उत्पादों की ख़रीद से संबंधित संस्थाओं व न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबंधित कार्यों

2. कृषि उत्पाद बाजार कमेटी व राज्य सरकारों द्वारा संचालित मंडियों

3. उर्वरकों की दुकानों, किसानों व कृषि श्रमिकों द्वारा खेत में किए जाने वाले कार्यों, कृषि उपकरणों की उपलब्धता हेतु कस्टम हायरिंग केंद्रों (सीएचसी) और

4. उर्वरक, कीटनाशक व बीजों की निर्माण व पैकेजिंग इकाइयों, फसल कटाई व बुआई से संबंधित कृषि व बाग़वानी में काम आने वाले यंत्रों की अंतरराज्य आवाजाही को भी छूट दी गई है।

कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि ये निर्णय कृषि से संबंधित कार्यों के, बिना किसी व्यवधान के समय पर होने के संबंध में लिए गए हैं, जिससे कि इस विकट समय में लॉकडाउन के दौरान भी देश की जनता को खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा सके और किसानों व आम जनता को कोई परेशानी नहीं आएं। कैलाश चौधरी ने बताया कि इस आदेश के सख्ती से पालन के लिए भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों, विभागों, राज्यों व संघ शासित प्रदेशों के प्राधिकृत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि कृषकों को रबी की फसल कटाई में आ रही दिक़्क़तों एवं ज़ायद फसल के लिए बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

मनोहर बोराणा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ભારત વિકાસ પરિષદ મહાવિજય શાખા ડીસા દ્વારા શુભમ પાર્ટી પ્લોટ ખાતે "હાલને સખી, ગરબે ઘૂમીએ" બે દિવસીય ગરબા મહોત્સવ યોજાયો

ભારત વિકાસ પરિષદ મહાવિજય શાખા, ડીસા દ્વારા 'હાલને સખી, ગરબે ઘૂમીએ ' દ્વી દિવસય ભાતીગળ ગરબા મહોત્સવ 2024 યોજાયો.. નીરજ બોરાણા જી એક્સપ્રેસ ન્યૂઝ ડીસા     શુભમ પાર્ટી પ્લોટ ડીસા ખાતે તારીખ 10 અને 11 ઓક્ટોબર 2024 ના રોજ ભારત વિકાસ પરિષદ મહાવિજય શાખા, ડીસા દ્વારા સતત પાંચમાં વર્ષે 'હાલ ને સખી ગરબે ઘુમીયે' ભાતીગળ ગરબા મહોત્સવ નું આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું.. જેમાં પ્રથમ દિવસે થરાદ ભારત વિકાસ પરિષદની ટીમ અને કે.બી. દેસાઈ (પી.આઇ )દક્ષિણ પોલીસ સ્ટેશન ડીસા અને બીજા દિવસે ભરતભાઈ ઠક્કર, ટ્રસ્ટી, ઉત્તર પ્રાંત, કમલભાઈ ચંદારાણા, ઉપપ્રમુખ, ઉત્તર પ્રાંત ,ભારત વિકાસ પરિષદ જેઓ હાજર રહીને ભાતીગળ ગરબા ને માણ્યા હતા.. સમગ્ર ડીસા પંથક માંથી માનવ મહેરામણ ઉભરાયું હતું અને  મોડી રાત સુધી સૌ શિસ્તબદ્ધ ગરબામાં ઝૂમ્યા હતા અને શાખા ની મહિલા પાંખ દ્વારા માંડવી, માટીના ગરબા અને ભાતીગળ ગરબા દ્વારા માતાજી ના ગુણગાન ગાવામાં આવ્યા હતા.. ડિસન્ટ ઓરકેસ્ટ્રા, પાટણ દ્વારા  દ્વિ દિવસીય ગરબા મહોત્સવમાં  સૌને જુદા જુદા ભાતીગળ ગરબા દ્વારા મોડી રાત સુધી ગરબે રમાડ્યા હતા.. આ ગરબા...

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा अस्थायी प्याऊ का हुआ शुभारम्भ

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा अस्थायी प्याऊ का हुआ शुभारम्भ  बालोतरा :   मनोहर बोराणा कृष्णा सेवा संस्थान ने गर्मी में चल रहे सेवा कार्यों में एक और कदम बढ़ाते हुए दो माह के लिए अस्थायी प्याऊ का शुभारम्भ किया है। संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी ने कहा कि संस्थान द्वारा प्रति वर्ष गर्मी में आमजन व प्राणियों की सेवा के अनेक कार्य किए जाते है आज से जसोल फांटा पर अस्थायी प्याऊ प्रारम्भ की गई है। संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया कि संस्थान द्वारा अभी गर्मी में निशुल्क परिंडे वितरित करते हुए जगह जगह सीमेंट की खेलियां लगाई जा रही है इसके साथ आज से संस्थान सदस्य मानसी नेनवानी, ललित नेनवानी व लक्ष्मण पुत्र अशोक नेनवानी के सहयोग से दो माह के लिए जसोल फांटा पर ठंडे पानी के केम्पर लगाकर प्याऊ शुरू की गई है। यंहा यात्रियों का आवागमन लगा रहता है जसोल व नाकोड़ा जाने वाले दर्शनार्थीयों को इस प्याऊ से अवश्य राहत मिलेगी।सभी सदस्यों द्वारा नेनवानी परिवार का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। गौतम चौपड़ा ने बताया कि आगे जैसे जैसे गर्मी बढ़ेगी संस्थान द्वारा कई जगह प्याऊ लगाई ज...

શ્યામ બંગ્લોઝ ભાગ 2, ડીસા ખાતે 'મહિષાસુર મર્દની નૃત્ય નાટિકા રજૂ કરવામાં આવી હતી..

શ્યામ બંગ્લોઝ ભાગ 2 , ડીસા ખાતે 'મહિષાસુર મર્દની નૃત્ય નાટિકા રજૂ કરવામાં આવી હતી..  ડીસા શહેર માં નવરાત્રી મહોત્સવ ની પૂર્ણાહુતિ પ્રસંગે શ્યામ બંગ્લોઝ ભાગ 2 કોમન પ્લોટ ખાતે સાત દીકરીઓ દ્વારા 'મહિષાસુર મર્દની 'નૃત્ય નાટિકા રજૂ કરવામાં આવી હતી જે કૃતિ એ સૌનું ધ્યાનાકર્ષણ કર્યું હતું.. નાટિકામાં ખુશી ખાખલેચા, કવિતા રાવ ,દીપિકા રાવ, પૂજા ઠાકોર, અંજલી ઠાકોર, વિશ્વા સોની, ભૂમિ ઠાકોર અને રોહિત ઠાકોરે ભાગ લઈ સુંદર નૃત્ય દ્વારા સૌને પ્રભાવિત કર્યા હતા.. પરેશભાઈ પટેલ, તિરૂપતિ સાઇકલ ડીસા દ્વારા ભાગ લેનાર તમામ ને મોમેન્ટો આપી સન્માનિત કરવામાં આવ્યા હતા, અને ચાર રહીશો દ્વારા દરેક ને રોકડ ઈનામ આપી પ્રોત્સાહિત કર્યા હતા.. આ પ્રસંગે આ નૃત્ય નાટિકા નું આયોજન કરનાર મહોત્સવ કમિટીના સભ્યો અને ભાગ લેનાર તમામને પ્રવીણભાઈ. સાધુ અને કમલેશભાઈ ટી.ઠક્કરે બિરદાવ્યા હતા..