सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदेश में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री पुलिस पदक योजना होगी लागू।

प्रदेश में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री पुलिस पदक योजना होगी लागू।


मुख्यमंत्री गहलोत का 'खाकी' से संवाद कार्यक्रम.. पहली बार थानेदार से मुख्यमंत्री की सीधी चर्चा।
जयपुर:- मुख्यमंत्री निवास से CM अशोक गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों से थाना स्तर तक के अधिकारियों से संवाद के दौरान ये महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। जहां प्रदेश में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री पुलिस पदक योजना लागू होगी। साथ ही पुलिसकर्मियों के आवागमन के लिए रोडवेज की बसों में स्थायी पास की योजना भी प्रारम्भ की जाएगी। पुलिसकर्मियों के लिए हाउसिंग बोर्ड, यूआईटी, जेडीए सहित अन्य संस्थाओं के माध्यम से आवास सुविधा तथा पुलिस लाइन, आर्म्ड बटालियन एवं पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के साथ ही पुलिसकर्मियों का निशुल्क वार्षिक चिकित्सा परीक्षण कराया जाएगा।
निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों से थाना स्तर तक के अधिकारियों से संवाद के दौरान ये महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। वही मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के समय संकट के इस दौर में पुलिस ने समर्पण भावना के साथ दायित्वों को अंजाम देकर अपनी मानवीय छवि पेश की है। लॉकडाउन लागू करने से लेकर कोई भूखा नहीं सोए के संकल्प को साकार करने में अधिकारियों से लेकर पुलिस कांस्टेबल तक ने जो भूमिका अदा की है, वह प्रशंसनीय है। आगे भी राजस्थान पुलिस इसी जोश और जज्बे के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करे।
बीते दिनों कुछ पुलिस कार्मिकों द्वारा आत्महत्या करने की जो घटनाएं हुई हैं, वे दुखद और चिंताजनक हैं। पुलिस महानिदेशक से लेकर थाना प्रभारी स्तर तक अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने अधीनस्थ कार्मिकों की समस्याओं को समझें और उन्हें दूर करने के लिए भावनात्मक संरक्षण दें। ड्यूटी या अन्य किसी कारण से कोई पुलिसकर्मी अवसाद की स्थिति में है तो उसकी मनोस्थिति समझकर आवश्यकतानुसार मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग करवाएं। सरकार पुलिस के मनोबल तथा सम्मान को ऊंचा रखने में कोई कसर नहीं रखेगी।
कोरोना से जंग का अनुभव हम सबके लिए नया था। पुलिस ने इससे निपटने के लिए जो नवाचार किए, उनमें से कई सफल रहे और सामूहिक प्रयासों से हम इस लड़ाई को सफलतापूर्वक लड़ पा रहे हैं। संकट की इस घड़ी में पूरे प्रदेश में शांति और सद्भाव कायम रहा, उसमें पुलिस की बड़ी भूमिका है। होमगार्ड एवं पुलिस मित्रों ने भी कोरोना के इस दौर में सराहनीय कार्य किया है। प्रवासियों को सकुशल अपने घर पहुंचाने, सुरक्षित प्रसव, वृद्धजनों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने और उनकी देखभाल करने, सुगमता के साथ यात्रा पास जारी करने के साथ ही अन्य कार्यों में पुलिस ने जिस भावना के साथ काम किया है, उससे नए रूप में पुलिस का इकबाल कायम हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ભારત વિકાસ પરિષદ મહાવિજય શાખા ડીસા દ્વારા શુભમ પાર્ટી પ્લોટ ખાતે "હાલને સખી, ગરબે ઘૂમીએ" બે દિવસીય ગરબા મહોત્સવ યોજાયો

ભારત વિકાસ પરિષદ મહાવિજય શાખા, ડીસા દ્વારા 'હાલને સખી, ગરબે ઘૂમીએ ' દ્વી દિવસય ભાતીગળ ગરબા મહોત્સવ 2024 યોજાયો.. નીરજ બોરાણા જી એક્સપ્રેસ ન્યૂઝ ડીસા     શુભમ પાર્ટી પ્લોટ ડીસા ખાતે તારીખ 10 અને 11 ઓક્ટોબર 2024 ના રોજ ભારત વિકાસ પરિષદ મહાવિજય શાખા, ડીસા દ્વારા સતત પાંચમાં વર્ષે 'હાલ ને સખી ગરબે ઘુમીયે' ભાતીગળ ગરબા મહોત્સવ નું આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું.. જેમાં પ્રથમ દિવસે થરાદ ભારત વિકાસ પરિષદની ટીમ અને કે.બી. દેસાઈ (પી.આઇ )દક્ષિણ પોલીસ સ્ટેશન ડીસા અને બીજા દિવસે ભરતભાઈ ઠક્કર, ટ્રસ્ટી, ઉત્તર પ્રાંત, કમલભાઈ ચંદારાણા, ઉપપ્રમુખ, ઉત્તર પ્રાંત ,ભારત વિકાસ પરિષદ જેઓ હાજર રહીને ભાતીગળ ગરબા ને માણ્યા હતા.. સમગ્ર ડીસા પંથક માંથી માનવ મહેરામણ ઉભરાયું હતું અને  મોડી રાત સુધી સૌ શિસ્તબદ્ધ ગરબામાં ઝૂમ્યા હતા અને શાખા ની મહિલા પાંખ દ્વારા માંડવી, માટીના ગરબા અને ભાતીગળ ગરબા દ્વારા માતાજી ના ગુણગાન ગાવામાં આવ્યા હતા.. ડિસન્ટ ઓરકેસ્ટ્રા, પાટણ દ્વારા  દ્વિ દિવસીય ગરબા મહોત્સવમાં  સૌને જુદા જુદા ભાતીગળ ગરબા દ્વારા મોડી રાત સુધી ગરબે રમાડ્યા હતા.. આ ગરબા...

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा अस्थायी प्याऊ का हुआ शुभारम्भ

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा अस्थायी प्याऊ का हुआ शुभारम्भ  बालोतरा :   मनोहर बोराणा कृष्णा सेवा संस्थान ने गर्मी में चल रहे सेवा कार्यों में एक और कदम बढ़ाते हुए दो माह के लिए अस्थायी प्याऊ का शुभारम्भ किया है। संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी ने कहा कि संस्थान द्वारा प्रति वर्ष गर्मी में आमजन व प्राणियों की सेवा के अनेक कार्य किए जाते है आज से जसोल फांटा पर अस्थायी प्याऊ प्रारम्भ की गई है। संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया कि संस्थान द्वारा अभी गर्मी में निशुल्क परिंडे वितरित करते हुए जगह जगह सीमेंट की खेलियां लगाई जा रही है इसके साथ आज से संस्थान सदस्य मानसी नेनवानी, ललित नेनवानी व लक्ष्मण पुत्र अशोक नेनवानी के सहयोग से दो माह के लिए जसोल फांटा पर ठंडे पानी के केम्पर लगाकर प्याऊ शुरू की गई है। यंहा यात्रियों का आवागमन लगा रहता है जसोल व नाकोड़ा जाने वाले दर्शनार्थीयों को इस प्याऊ से अवश्य राहत मिलेगी।सभी सदस्यों द्वारा नेनवानी परिवार का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। गौतम चौपड़ा ने बताया कि आगे जैसे जैसे गर्मी बढ़ेगी संस्थान द्वारा कई जगह प्याऊ लगाई ज...

શ્યામ બંગ્લોઝ ભાગ 2, ડીસા ખાતે 'મહિષાસુર મર્દની નૃત્ય નાટિકા રજૂ કરવામાં આવી હતી..

શ્યામ બંગ્લોઝ ભાગ 2 , ડીસા ખાતે 'મહિષાસુર મર્દની નૃત્ય નાટિકા રજૂ કરવામાં આવી હતી..  ડીસા શહેર માં નવરાત્રી મહોત્સવ ની પૂર્ણાહુતિ પ્રસંગે શ્યામ બંગ્લોઝ ભાગ 2 કોમન પ્લોટ ખાતે સાત દીકરીઓ દ્વારા 'મહિષાસુર મર્દની 'નૃત્ય નાટિકા રજૂ કરવામાં આવી હતી જે કૃતિ એ સૌનું ધ્યાનાકર્ષણ કર્યું હતું.. નાટિકામાં ખુશી ખાખલેચા, કવિતા રાવ ,દીપિકા રાવ, પૂજા ઠાકોર, અંજલી ઠાકોર, વિશ્વા સોની, ભૂમિ ઠાકોર અને રોહિત ઠાકોરે ભાગ લઈ સુંદર નૃત્ય દ્વારા સૌને પ્રભાવિત કર્યા હતા.. પરેશભાઈ પટેલ, તિરૂપતિ સાઇકલ ડીસા દ્વારા ભાગ લેનાર તમામ ને મોમેન્ટો આપી સન્માનિત કરવામાં આવ્યા હતા, અને ચાર રહીશો દ્વારા દરેક ને રોકડ ઈનામ આપી પ્રોત્સાહિત કર્યા હતા.. આ પ્રસંગે આ નૃત્ય નાટિકા નું આયોજન કરનાર મહોત્સવ કમિટીના સભ્યો અને ભાગ લેનાર તમામને પ્રવીણભાઈ. સાધુ અને કમલેશભાઈ ટી.ઠક્કરે બિરદાવ્યા હતા..