बालोतरा जिले में नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित जैन ने आज पदभार ग्रहण किया
@संवाददाता : नीरज बोराणा
बालोतरा जिले में नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित जैन ने आज पदभार ग्रहण किया। एसपी कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
पदभार ग्रहण के बाद एसपी जैन ने जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की घोषणा की। इस अभियान के तहत नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जनजागृति अभियान भी चलाया जाएगा।
एसपी जैन ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में चल रहे 'नशा विहार' अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने जिले से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने को अपनी प्राथमिकता बताया। यह एसपी जैन की बालोतरा में पहली नियुक्ति है। उनकी इस पहल से जिलेवासियों में एक सुरक्षित बालोतरा की उम्मीद जगी है।
टिप्पणियाँ